उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 19 मार्च से 2 अप्रैल के बीच 2025 शैक्षणिक सत्र के लिए यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 परीक्षाओं का मूल्यांकन करेगा। बोर्ड ने इस परीक्षा वर्ष के मूल्यांकन कार्य से संबंधित नियुक्ति पत्र और प्रिंसिपल पत्र डाउनलोड करने के लिए स्कूलों के लिए लिंक सक्रिय कर दिया है।
छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन निर्धारित मूल्यांकन केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। मूल्यांकन तिथियों और समय के अलावा, यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सुरक्षित और पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा नियंत्रकों को दिशा-निर्देश भी दिए हैं, जो 12 मार्च को संपन्न हो गए थे।
UP Board Result 2025: कॉपी चेकिंग के लिए दिशा-निर्देश
- मूल्यांकन केंद्र के एंट्रेंस गेट की निगरानी के लिए जिम्मेदार कर्मियों को नियुक्त करें.
- अनधिकृत व्यक्तियों या अतिरिक्त व्यक्तियों को मूल्यांकन क्षेत्र में जाने से रोकें.
- सभी मूल्यांकन कमरे में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाएं.
- मुख्य परीक्षक को सभी नामित परीक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें.
- परीक्षकों के लिए बैठने की सही व्यवस्था करें.
- समय पर पहचान पत्र जारी करें और आंसर-शीट को ठीक से पूरा करना सुनिश्चित करें.
- दिए गए कोड नंबर के आधार पर जरूरी कर्मियों को नियुक्त करें.
- जरूरत पड़ने पर एक्स्टा असिस्टेंट परीक्षक या परीक्षक नियुक्त करें, यह सुनिश्चित करते हुए कि वे विषय के लिए योग्य हैं.
- मूल्यांकन कक्षों के अंदर मुख्य परीक्षकों और परीक्षकों द्वारा मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर रोक लगाएं.
- मूल्यांकन कक्षों के अंदर फोटोग्राफी प्रतिबंधित करें.
- यह सुनिश्चित करें कि मूल्यांकित आंसर-शीट का दैनिक रिकॉर्ड नियंत्रक और माध्यमिक शिक्षा परिषद को प्रस्तुत किया जाए.
- किसी भी गलती के लिए खाली शीटों की जांच करें.
- विषय-विशिष्ट बैचों का आयोजन करें और 5 प्रतिशत आंसर-शीट का दोहरा मूल्यांकन करें.
यूपी बोर्ड 2025: पिछले साल का प्रदर्शन
कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.55 प्रतिशत था, और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) के लिए 82.60 प्रतिशत था। लड़कियों ने लड़कों की तुलना में 7.35 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया था। शुभम वर्मा ने 2024 में हाईस्कूल की परीक्षा में टॉप किया था । कक्षा 10 के परिणामों के लिए दूसरा स्थान ईशू चौधरी ने हासिल किया। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च के बीच 8,265 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। उत्तर पुस्तिकाओं की जाँच 16 से 30 मार्च के बीच की गई थी।
UP Board Result 2025: परिणाम की तारीख का अनुमान
यूपी बोर्ड के परिणाम की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के अनुभव से यह कहा जा सकता है कि यूपी बोर्ड परिणाम अप्रैल-मई तक जारी हो सकते हैं। मूल्यांकन प्रक्रिया के पूरा होने के बाद, उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट की तारीख का ऐलान किया जाएगा।
पिछले पांच वर्षों में कब आए थे परिणाम?
साल | 10वीं के रिजल्ट की तारीख | 12वीं के रिजल्ट की तारीख |
---|---|---|
2024 | 20 अप्रैल | 20 अप्रैल |
2023 | 25 अप्रैल | 25 अप्रैल |
2022 | 18 जून | 18 जून |
2021 | 31 जुलाई | 31 जुलाई |
2020 | 27 जून | 27 जून |
पिछले पांच वर्षों के टॉपर्स
साल | 10वीं के टॉपर्स | 12वीं के टॉपर्स |
---|---|---|
2024 | प्राची निगम (98.50%) | शुभम वर्मा (97.80%) |
2023 | प्रिंयांशी सोनी (98.33%) | शुभ छपरा (97.80%) |
2022 | प्रिंस पटेल (97.67%) | दिव्यांशी (95.40%) |
2021 | कोई नहीं | कोई नहीं |
2020 | रिया जैन (96.67%) | अनुराग मलिक (97%) |
Download Link