बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक रिजल्ट जारी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज 29 मार्च दोपहर 12 बजे बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी किया गया।
परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट देख सकते है।
👉 Direct Link - Bihar Board 10th Result 2025
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 जारी करने के साथ ही कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट, प्राइस मनी जैसी महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया गया है।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025: 82.11% छात्र पास, 123 स्टूडेंट्स टॉप 10 में शामिल
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 82.11% छात्र सफल रहे। टॉप 10 सूची में 123 विद्यार्थी हैं, जिनमें 60 छात्राएं और 63 छात्र शामिल हैं। संयुक्त रूप से टॉपर बने: साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा। रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहाँ देखें!
👉 Direct Link - Bihar Board 10th Result 2025
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, तीन स्टूडेंट्स ने किया टॉप, तीनों की रैंक 1
बिहार बोर्ड 10वीं में तीन स्टूडेंट्स ने टॉप किया है। समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, भोजपुर के रंजन वर्मा और गाहिरी की अंशु कुमारी ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। तीनों के 489 मार्क्स ( 97.8 फीसदी) रहे।
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 टॉपर्स लिस्ट
रैंक | नाम | पिता का नाम | स्कूल | जिला | अंक | प्रतिशत | स्थान |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | साक्षी कुमारी | राम नरेश शर्मा | जेपीएन हाई स्कूल नरहन | समस्तीपुर | 489 | 97.80 | 1 |
1 | अंशू कुमारी | भूपेन्द्र साह | भारतीय इंटर कॉलेज गहिरी | - | 489 | 97.80 | 1 |
1 | रंजन वर्मा | शिव शंकर सिंह | उच्च विद्यालय अगिआंव बाजार | भोजपुर | 489 | 97.80 | 1 |
2 | पुनित कुमार सिंह | संतोष कुमार सिंह | आदर्श उच्च विद्यालय बरका राजपुर | बक्सर | 488 | 97.60 | 2 |
2 | सचिन कुमार राम | भूदेव राम | उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिमरिया, चकाई | जमुई | 488 | 97.60 | 2 |
2 | प्रियांशु राज | राजीव कुमार | आर एन एंड पी आर एच/एस जलालाबाद | मुंगेर | 488 | 97.60 | 2 |
3 | मोहित कुमार | उपेन्द्र पंडित | उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय टेंगरा, बेलहर | बांका | 487 | 97.40 | 3 |
3 | सूरज कुमार पांडे | पुष्पेंद्र कुमार | उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बसबेरवा | बांका | 487 | 97.40 | 3 |
3 | खुशी कुमारी | संजय प्रसाद | आरआर हाई स्कूल गोरारी | रोहतास | 487 | 97.40 | 3 |
3 | प्रियांशु रंजन | तेज नारायण बोसाक | आरके हाई स्कूल, आजमनगर | - | 487 | 97.40 | 3 |
3 | रोहित कुमार | संजय कुमार | सिमुलतला आवासीय विद्यालय | जमुई | 487 | 97.40 | 3 |
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में टॉप 10 में शामिल होने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। पहला स्थान: 1 लाख की जगह अब 2 लाख रुपये, दूसरा स्थान: 75,000 से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये, तीसरा स्थान: 50,000 से बढ़ाकर 1 लाख रुपये, चौथा से दसवां स्थान: 10,000 से बढ़ाकर 20,000 रुपये I
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा पासिंग मार्क्स नियम
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना जरूरी है। अगर किसी विषय में प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों शामिल हैं तो कुल अंकों का 33 फीसदी स्कोर करना जरूरी है। 1 या 2 विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स कंपार्टमेंटल परीक्षा देकर पास हो सकते हैं।
Fastresult.in पर देखें सबसे पहले रिजल्ट:
स्टेप 1: छात्र सबसे पहले fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2025 पर क्लिक करें।
स्टेप 3: स्क्रीन पर एक विंडो दिखाई देगी।
स्टेप 4: छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
स्टेप 5: BSEB बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6: छात्र आगे के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड भी कर सकते है।
Bihar Board 10th Result 2025 : समझें बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट को
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा के बाद विद्यार्थी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट चेक कर सकेंगे। मार्कशीट में छात्रों को कुछ एब्रीविएशन दिखेगी। यानी कुछ शब्दों को शॉर्ट फॉर्म में लिखा होगा। इन शब्दों को मतलब आप नीचे देख सकते हैं।
➤ अगर एफ लिखा है तो इसका मतलब फेल होगा।
➤ सी का मतलब- कंपार्टमेंटल
➤ बी का मतलब बेटरमेंट
➤ यू/आर - अंडर रेगुलेशन
➤ एबीएस - अनुपस्थित (एबसेंट)
➤ आईएनटी - इंटरनल
➤ पीआरएसी - प्रैक्टिकल
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट के बाद छात्रों को रीचेकिंग कराने का मौका मिलेगा, ये चीजें सुधरवा सकेंगे
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट के बाद छात्रों को इंटर स्टूडेंट्स की तरह स्क्रूटिनी करवाने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें फीस देनी पड़ेगी।
स्क्रूटिनी में ये चीजें होंगी चेक
➤ यदि उत्तर पुस्तिका में अंदर के पेजों में अंक मुख्य पेज पर अंकति नहीं है, तो उसमें सुधार किया जाएगा।
➤ यदि किसी प्रश्न या उसके खंड के प्रश्नोत्तर अमूल्यांकित हैं, तो उसका मूल्यांकन कर प्राप्तांक में सुधार किया जाएगा।
➤ स्क्रूटिनी के परिणाम स्वरूप अंक बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या जस के तस रह सकते हैं।
Download Link