बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) जल्द ही कक्षा 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी करने वाली है। अपडेट के मुताबिक, 12वीं का रिजल्ट 27 से 31 मार्च के बीच में और 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है।।
बता दें कि कक्षा 12वीं की शुरुआत 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 10वीं की शुरुआत 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक शुरू हुई थी।
👉 Bihar Board 12th Result 2025
👉 Bihar Board 10th Result 2025
Bihar Board Topper Prize 2025 : इस साल टॉपर्स को मिलेगी दोगुनी राशि
बता दें कि इस बार बिहार बोर्ड का रिजल्ट काफी खास रहने वाला है क्योंकि इस साल बिहार सरकार बोर्ड एग्जाम के टॉपर्स को डबल इनामी राशि देने वाली है। इस बार शीर्ष स्थान पर आने वाले छात्र को 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जो कि पिछले साल केवल 1 लाख रुपये थी।
अब 12वीं और 10वीं दोनों बोर्ड के टॉपर्स को एक नई और बढ़ी हुई राशि मिलेगी। प्रथम स्थान पर आने वाले छात्र को अब 2 लाख रुपये मिलेंगे, साथ ही लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल भी प्रदान किया जाएगा।
वहीं, दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी, जो पिछले साल 75,000 रुपये थी। तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि चौथे से दसवें स्थान तक के छात्रों को 30,000 रुपये मिलेंगे।
रैंक | 2024 की पुरस्कार राशि | 2025 की पुरस्कार राशि |
---|---|---|
1st | 1 लाख रुपये | 2 लाख रुपये |
2nd | 75 हजार रुपये | 1.5 लाख रुपये |
3rd | 50 हजार रुपये | 1 लाख रुपये |
4th - 10th (10वीं क्लास) | 30 हजार रुपये | 30 हजार रुपये |
बिहार बोर्ड इंटर 2024 परीक्षा के टाॅपर्स
स्ट्रीम | टॉपर का नाम | अंक (%) |
---|---|---|
साइंस | मृत्युंजय कुमार | 481 (96.20%) |
कॉमर्स | प्रिया कुमारी | 95.60% |
आर्ट्स | तुषार कुमार | 482 (96.40%) |
How To Check Bihar Board Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट
- स्टेप 1: छात्र सबसे पहले Fastresult.in वेबसाइट पर जाएं।
- स्टेप 2: होमपेज पर बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: स्क्रीन पर एक विंडो दिखाई देगी।
- स्टेप 4: छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- स्टेप 5: BSEB बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्टेप 6: छात्र आगे के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड भी कर सकते है।
Download Link